फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   High Court has cleared the way for the corridor, CM sir should now provide relief from the jam.

Mathura News: हाईकोर्ट ने किया कॉरिडोर का रास्ता साफ, सीएम साहब अब जाम से दिलाओ मुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
High Court has cleared the way for the corridor, CM sir should now provide relief from the jam.
मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीबांके बिहारी कॉरिडोर का रास्ता साफ कर दिया है। श्रद्धालुओं की यह हल हो गई है, लेकिन दूसरी समस्या जाम की है। वृंदावन के जाम से यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


यह हाल तब है, जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीती 26 जुलाई को यहां का दौरा किया था। अधिकारियों से यातायात और भीड़ प्रबंधन पर आगामी 100 साल का प्लान मांगा था। अधिकारियों ने सीएम के सामने बड़े-बड़े दावे किए थे। मगर, उनकी हवा निकल गई। चार माह बीतने को है, लेकिन जाम से मुक्ति का प्लान लागू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


वृंदावन में जाम की समस्या के लिए सबसे बड़े जिम्मेदार ई-रिक्शा हैं। स्थानीय प्रशासन का इन पर अंकुश नहीं है। ट्रैफिक पुलिस दिन भर जाम खुलवाने के लिए जूझती रहती है। जबकि ई-रिक्शाओं की संख्या न तो नगर निगम तय कर रहा है और न ही परिवहन विभाग पंजीकरणों पर रोक लगा रहा है। अकेले वृंदावन में 50 से अधिक ई-रिक्शा डीलर्स हैं। आखिर क्यों इन्हें परिवहन विभाग यहां ई-रिक्शा बेचने की अनुमति दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed