फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   heritage city meeting in mathura

...ताकि कन्हैया की नगरी लगे मथुरा

Tue, 15 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 15 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
heritage city meeting in mathura
सांसद हेमामालिनी ने मंगलवार को हेरिटेज सिटी मथुरा के लिए कंसलटेंट कंपनी द्वारा तैयार की जा रही डीपीआर का प्रेजेंटेशन देखा। सांसद ने कहा कि ब्रज को उसका पुराना स्वरूप लौटाना है, यह ध्यान में रखकर योजना तैयार की जाए। संसद सत्र होने के कारण दिल्ली से बैठक के लिए हेमा मथुरा आई थीं। बैठक के बाद वे वापस चली गईं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कंसलटेंट कंपनी ने स्वीकृत 35 करोड़ की धनराशि के अनुसार तैयार की जा रही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का प्रेजेंटेशन किया। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मथुरा के पुराने शहर छत्ता बाजार, द्वारिकाधीश मंदिर, विश्राम घाट, शिवताल के आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाना जरूरी है।
विज्ञापन


ताकि यहां पुराना स्वरूप वापस लाया जा सके। इसके अलावा यहां ट्रैफिक की समस्या के निदान के लिए भी कार्य किया जाए। उन्होंने हृदय योजना में विकास के लिए बने पांच जोन के हिसाब से ही योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद विकास प्राधिकरण के अफसरों से सांसद ने कहा कि वे बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाएं कि मंदिरों के आसपास हाईराइज बिल्डिंग न बनाई जाए। यहां सिर्फ दो मंजिला मकान ही बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विश्राम घाट पर ऋषिकेश की तर्ज पर झूला और यमुना के बीच राधा-कृष्ण की प्रतिमा लगाने पर भी मंथन किया गया। इस अवसर पर विप्रा उपाध्यक्ष सीपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष वर्मा, पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, सचिव विप्रा एसबी सिंह, जनार्दन शर्मा, राजेश पिंटू, संजय प्रताप, आर्किटैक्ट मयंक गर्ग आदि मौजूद थे।



रावल के विकास कार्यों के तैयार हों प्रस्ताव
सांसद हेमामालिनी ने समस्त विभागीय अफसरों से आदर्श गांव रावल में पेयजल, सड़क की योजनाओं सहित ग्रामीण अंचल की 35 से अधिक सड़क, नहर की पटरियों को पक्का कराने सहित समस्त विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जिससे इन कार्यों की मंजूरी शासन से कराए जाने के बाद जल्द से जल्द लोगों को इनका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed