फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   heritage city in mathura

हेरिटेज सिटी की राह में अनियोजित विकास का रोड़ा

Tue, 19 Jan 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 19 Jan 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
heritage city in mathura
देश के मानचित्र पर मथुरा को हेरिटेज सिटी के रूप में स्थापित करने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा शहर का अनियोजित विकास बनने जा रहा है। मथुरा में हालात कितने गंभीर हैं ये इस तथ्य से ही पता चलता है कि यहां अवैध कालोनियों की संख्या स्वीकृत कालोनियों से अधिक है। विप्रा ने इन अवैध कालोनियों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ताओं की संस्था परिवर्तन की ओर से मांगी गई सूचना में विकास प्राधिकरण ने ये जानकारी उपलब्ध कराई। विकास प्राधिकरण की सीमा में अवैध कालोनी और मानचित्र स्वीकृत कालोनी की संख्या पर विप्रा के जनसूचना अधिकारी ने अवगत कराया है कि विप्रा की ओर से कराए गए सर्वे में 220 अवैध कालोनी चिह्नित की गईं।
विज्ञापन


अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के सवाल पर अफसरों ने सिर्फ इतना कहा कि समय-समय पर कार्रवाई होती रहती है। वहीं मानचित्र स्वीकृत कालोनियों के बारे में बताया गया कि इनकी संख्या 213 है। इधर रिहायशी क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां और कामर्शियल क्षेत्र में आशियाना बनाया जाना भी आम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना की खादर में भी
यमुना की खादरों में भी अवैध कालोनी बन गई हैं। इनमें सरकारी विभागों ने विकास कार्य भी करा दिए हैं। इन कालोनियों का सीवर और गंदा जल सीधे यमुना में समा रहा है। कार्रवाई के नाम पर मात्र औपचारिकता निभाई जा रही है।


महोली रोड पर भी 12 कालोनी
विप्रा ने जो सूची उपलब्ध कराई है उसमें शहर के बीच महोली रोड पर भी 12 अवैध कालोनी चिह्नित की गई हैं। इनमें गुरु नगर, शारदा नगर, कांता पुरी, मंसापुरी, विजय नगर, प्रताप नगर ईस्ट, प्रताप नगर वेस्ट, शांती नगर, शिवपुरी, आदर्श नगर, गोपाल नगर, आशापुरी, देव नगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed