{"_id":"0c9b6c36a11912b32a9ed1604701f831","slug":"hemamalini-will-present-a-show-in-mathura-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा महोत्सव में हेमामालिनी की भी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा महोत्सव में हेमामालिनी की भी प्रस्तुति
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छटीकरा मार्ग स्थित अक्षयपात्र के वृंदावन चंद्रोदय मंदिर परिसर में 25 और 26 अप्रैल को मथुरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सांसद हेमामालिनी द्वारा कराए जा रहे इस आयोजन में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां भाग लेंगी।
गुरुवार को तैयारियों पर विचार-विमर्श के बाद सुनरख मार्ग स्थित हरे कृष्णा आर्किड में सांसद हेमामालिनी ने बताया कि विश्व के पर्यटन मानचित्र पर मथुरा को और अधिक उभारने के लिए आयोजित इस महोत्सव के जरिए किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रयास होगा। उनकी पुत्रियां और वे स्वयं महोत्सव में प्रस्तुति देंगी।
महोत्सव के डायरेक्टर नितिन देसाई ने बताया कि पहले दिन 25 अप्रैल को हेमामालिनी कृष्ण वंदना प्रस्तुत करेगी। ईशा देओल, चांदनी शर्मा और ब्रज के कलाकार मयूर नृत्य और कैलाश खेर गायन प्रस्तुति देंगे। वहीं 26 अप्रैल को श्रद्धा कपूर, अदिति रॉव, गोविंदा, जैकलीन फर्नाडीज, अर्जुन कपूर, आयुष्मान कृष्ण लीलाओं पर नृत्य और शंकर महादेवन गायन की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, अनूप शर्मा, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, प्रदीप गोस्वामी, जनार्दन शर्मा, राजेश सिंह पिंटू, निटटू आदि उपस्थित थे।