फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hemamalini gave the memorandom to gadkari for flyover

हेमामालिनी फ्लाईओवर की मांग को लेकर गडकरी से मिलीं

Fri, 29 Nov 2019 08:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
hemamalini gave the memorandom to gadkari for flyover
कोसीकलां(मथुरा)। राजमार्ग के किनारे बनीं कॉलोनियों एवं बढ़ते यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए फ्लाई ओवर की मांग को लेकर सांसद हेमामालिनी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। गडकरी ने उन्हें जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए नगरीय क्षेत्र से गुजरने वाले अस्थाई, स्थायी कटों को बंद कर दिया गया। इससे राजमार्ग के किनारे बसी बाहरी कालोनियों में रहने वाले वाशिंदों के आवागमन में परेशानी होने लगी। उन्हें चार से पांच किलो मीटर घूमकर अपने घरों को जाना पड़ रहा है। इसके अलावा राजमार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है। महिलाओं एवं बच्चों को बाजार जाने के लिए भी सड़क पार करने में भी काफी कठिनाई होती है। इसी समस्या को लेकर हाईवे के दोनों ओर कालोनियों के निवासियों ने ओवर ब्रिज बनवाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सेठ के ज्ञापन के बाद सांसद हेमामालिनी हल कराने का आश्वासन दिया था। सांसद हेमामालिनी ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर लोगों की समस्या से अवगत कराया। साथ ही फ्लाई ओवर निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा है। बकौल तरुण सेठ सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि आपके द्वारा पूर्व में दिए गए पत्रों पर अमल करते हुए स्टीमेट तैयार कराया जाएगा । इसके बाद पुल निर्माण का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed