फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hema was adamant that she would contest elections from Mathura only.

Mathura News: हेमा की जिद थी मथुरा से ही लड़ूंगी चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Hema was adamant that she would contest elections from Mathura only.
मथुरा। भाजपा में टिकट बंटवारे के दौरान हेमामालिनी को लेकर चर्चा थी कि उन्हें किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा। पार्टी मथुरा सीट पर किसी और चेहरे को चुनाव लड़ाएगी। मथुरा शहर विधायक श्रीकांत शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी दावेदारों के फेहरिस्त में थे, लेकिन हेमामालिनी ने साफ कह दिया था कि वह चुनाव लड़ेंगी तो मथुरा से ही, वरना अपने घर चली जाएंगी। हेमा ने कहा था कि वह ब्रज की हैं। पार्टी हाईकमान को भरोसा दिलाया कि मथुरा के लोगों पर उन्हें पूरा विश्वास है कि वे इस बार चुनाव जिता देंगे। इस पर पार्टी ने तीसरी बार उन पर भरोसा जताया और चुनाव लड़ने का मौका दिया।
विज्ञापन


नामांकन कराने आए थे मुख्यमंत्री योगी
हेमामालिनी को टिकट मिली, तब पार्टी के कुछ लोगों ने विरोध भी किया। इस विरोध को दबाने के लिए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेमा मालिनी का नामांकन कराने के लिए मथुरा आए थे। नामांकन कराने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जब संगठन हेमा को कहीं दूसरी सीट से लड़ाने का मन बना रहा था तब योगी आदित्यनाथ ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि हेमा को टिकट दें। वह निश्चित तौर पर जीतेंगी। हेमामालिनी को टिकट दिए जाने के बाद भाजपा में एक खेमा नाराज हो गया था। मगर, हेमामालिनी के कद के आगे कुछ बोल न सका। भीतरघातियों ने योगी आदित्यनाथ के बाद गृह मंत्री अमित शाह तक की रैली में भीड़ जुटाने में सहयोग न करके यह भी संदेश देने की कोशिश की थी कि हेमा चुनाव हार रहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed