फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024 Hema Malini Richest Candidate In Braj

लोकसभा चुनाव 2024: पांच साल में इतनी बढ़ी हेमा की संपत्ति, प्रॉपर्टी और गहनों में देती हैं अच्छे-अच्छों को मात

Fri, 05 Apr 2024 03:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Apr 2024 03:24 PM IST
सार

संपत्ति की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी तथा उनके पति की संपत्ति 297 करोड़ के आसपास है। इसके साथ ही उनके पास 3 करोड़ 39 लाख 39 हजार 307 रुपये के गहने हैं।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Hema Malini Richest Candidate In Braj
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र - फोटो : Social Media

विस्तार

मथुरा संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी 297 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। इनमें से 129 करोड़ की संपत्ति तो स्वयं उनके नाम है, जबकि 169 करोड़ की संपत्ति पति धर्मेंद्र  के नाम है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व घोषित संपत्ति से तुलना करें तो बीते पांच साल में हेमा की संपत्ति में 48 करोड़ का इजाफा हुआ है। पिछले चुनाव में उन्होंने 249 करोड़ की संपत्ति होने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


हेमामालिनी उदयपुर की सर पदमपत सिंघानिया विवि से पीएचडी की मानद उपाधि प्राप्त हैं। इन पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। हेमामालिनी पेशे से कलाकार हैं। आय के अन्य स्रोत व्यवसाय, किराया एवं ब्याज आदि हैं। वर्तमान में हेमामालिनी के पास 13 लाख 52 हजार रुपये और पति धर्मेंद्र के पास 43 लाख 19 हजार रुपये नकद हैं। हेमा के पास बैंक में 1 करोड़ 13 लाख 46 हजार और अन्य वित्तीय संस्थाओं में 4 करोड़ 28 लाख 54 हजार रुपये जमा हैं। हेमा के पास 2 करोड़ 96 लाख की विरासती संपत्ति है। हेमा के पास 2 करोड़ 57 लाख 92 हजार रुपये के शेयर हैं। इनके पास 61 लाख 53 हजार 816 रुपये मूल्य की कारें हैं।
विज्ञापन


3.39 करोड़ के गहने
हेमा के पास 3 करोड़ 39 लाख 39 हजार 307 रुपये के गहने हैं। हेमा के पास 1 अरब 13 करोड़ 60 लाख और धर्मेंद्र के पास 1 अरब 36 करोड़ 07 लाख रुपये मूल्य के बंगले व अन्य संपत्तियां हैं, लेकिन हेमा पर 1 करोड़ 42 लाख 21 हजार और धर्मेंद्र पर छह करोड़ 49 लाख 67 हजार रुपये का कर्जा भी है। इस प्रकार हेमामालिनी स्वयं की 129 करोड़ और पति धर्मेंद्र देओल की 169 करोड़ की संपत्ति को मिलाकर कुल 297 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed