{"_id":"6632c518218549db6f062ea4","slug":"heat-is-spoiling-health-vomiting-and-diarrhea-patients-increased-mathura-news-c-369-1-mt11006-112897-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गर्मी बिगाड़ रही सेहत, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गर्मी बिगाड़ रही सेहत, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी में जरा सी लापरवाही से लोगों की सेहत बिगड़ जा रही है। हाल यह है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1000 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 150 उल्टी-दस्त, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन के रोगी आ रहे हैं। इनमें बच्चे व बुजुर्ग दोनों ही हैं। इसे देखते हुए जिला अस्पताल में हीट वेव पीड़ित मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं।
मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों को डायरिया की शिकायत बढ़ी है। चिकित्सकों के अनुसार, खानपान में असावधानी, बासी खाना भी डायरिया के कारणों में से एक है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में औसतन 100 मरीज डायरिया, लू लगने, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के पहुंच रहे हैं।
चिकित्सक मरीजों को खानपान का ख्याल रखने के साथ बदलते मौसम से बचाव के उपाय बता रहे हैं। बाल रोग विभाग में भी चिकित्सक बीमार बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के खानपान का खास ख्याल रखने और फास्ट फूड की लत से दूर रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी से ऐसे करें बचाव
- गर्मी से बचाव के लिए धूप में निकलने से परहेज करें
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- फास्ट फूड का सेवन न करें
- हरी सब्जियों और फल का सेवन करें
- ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
- घर पर बना हुआ पौष्टिक आहार लें
डायरिया के लक्षण
- जी मिचलाना
- पेट में मरोड़
- दस्त
- डिहाइड्रेशन
गर्मी के कारण लोग डायरिया का शिकार हो रहे हैं। हर दिन करीब 150 से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे व बड़े दोनों ही हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल में दवाओं का पूरा स्टॉक मौजूद है।
- डॉ. अमन कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ