फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heartbeats increased in CEC, Mathura today in Agra

Mathura News: आगरा में आज सीईसी, मथुरा में धड़कनें बढ़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Heartbeats increased in CEC, Mathura today in Agra
मथुरा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) आज आगरा के दयालबाग स्थित माथुर फार्म हाउस में हुए पेड़ कटान के मामले की जांच को आएगी। टीम के आने की आहट से मथुरा में डालमिया फार्म हाउस के आरोपियों और अधिकारियों की दिल की धड़कनें बढ़ा दी है।
विज्ञापन


18 सितंबर की रात को जैंत थाना क्षेत्र स्थित छटीकरा मार्ग पर डालमिया फार्म हाउस में 454 पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया था। इस मामले में पुलिस ने शंकर सेठ समेत लोगों को 42 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने सभी को कोर्ट में हाजिर किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया। एक माह जेल काटने के बाद शंकर सेठ समेत 31 आरोपियों को जमानत मिली। आरोपियों ने अभी राहत की सांस भी नहीं ली थी कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मुसीबत और बढ़ा दी।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता नरेंद्र कुमार गोस्वामी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इसे कोर्ट की अवमानना माना। कोर्ट ने डालमिया फार्म हाउस में सभी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाई, साथ ही अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया। उनकी याचिका पर पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) को निर्देश दिए थे। याचिकाकर्ता ने बताया कि टीम मथुरा में जांच करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोर्ट ने दो लोगों को नोटिस भी जारी किए हैं। अब टीम को आज दयालबाग स्थित माथुर फार्म हाउस में कटे पेड़ के मामले की जांच को आना है। इसकी जानकारी जब अधिकारियों और डालमिया फार्म हाउस से जुड़े आरोपियों को हुई तो उनकी धड़कनें बढ़ गई। उन्हें आशंका है कि टीम का रुख मथुरा की ओर न हो जाए। क्योंकि टीम ने 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट से जांच पूरी करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा था। सुप्रीम कोर्ट ने जांच टीम को समय भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed