{"_id":"68b9e58a16e04fc4720fa07c","slug":"hearing-of-aniruddhacharya-case-will-be-held-on-10-september-mathura-news-c-369-1-mt11002-135369-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 10 सितंबर को होगी अनिरुद्धाचार्य मामले की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 10 सितंबर को होगी अनिरुद्धाचार्य मामले की सुनवाई
विज्ञापन
मथुरा। महिलाओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वाद दायर करने की अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है।
अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने 28 जुलाई को वृंदावन के भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कार्रवाई के लिए सीजेएम की कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 21 अगस्त की तारीख मुकर्रर की और वृंदावन पुलिस को कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य की रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। पुलिस की आख्या न आने पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 4 सितंबर को सुनवाई की तारीख तय की। कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने अपनी आख्या कोर्ट में दाखिल कर दी है। इसके साथ ही भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के अधिवक्ता ने भी अपना जवाब कोर्ट में दाखिल किया है। कोर्ट में अब 10 सितंबर को मामले की सुनवाई होगी।
जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि भागवताचार्य ने वीडियो से छेड़छाड़ करने और षड्यंत्र के तहत बदनाम करने का जवाब देते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अनिरुद्धाचार्य इस तरह की हरकत कर चुके हैं। हर बार माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ना न्याय संगत नहीं है।