फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hearing in Shri Krishna Janmasthan-Shahi Eidgah case adjourned in High Court next hearing held on April 10

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह केस: हाईकोर्ट में दाखिल नहीं हो सका जवाब; अब 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

Sat, 28 Mar 2026 04:24 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 04:24 PM IST
सार

हाईकोर्ट संशोधन प्रार्थना पत्रों पर जवाब दाखिल किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से जवाब प्रस्तुत नहीं हो सका। इसी कारण हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब केस में 10 अप्रैल को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
Hearing in Shri Krishna Janmasthan-Shahi Eidgah case adjourned in High Court next hearing held on April 10
महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद मामले में हाईकोर्ट प्रस्तावित सुनवाई टल गई है। हाईकोर्ट में शनिवार को संशोधन प्रार्थना पत्रों पर पक्षकारों को अपना जवाब दाखिल करना था, लेकिन प्रक्रिया पूरी न होने के चलते सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


इस संबंध में केस के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधन प्रार्थना पत्रों पर आज जवाब दाखिल किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से जवाब प्रस्तुत नहीं हो सका। इसी कारण हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब 10 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई में इस पर आगे की प्रक्रिया तय होगी। गौरतलब है कि यह मामला श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर और शाही ईदगाह से जुड़े स्वामित्व एवं अधिकारों को लेकर न्यायालय में विचाराधीन है, जिस पर देशभर की निगाहें बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed