{"_id":"6820fccca74303852402502d","slug":"hearing-against-finance-minister-suresh-kumar-khanna-today-mathura-news-c-29-1-mtr1002-395236-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के खिलाफ सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के खिलाफ सुनवाई आज
विज्ञापन
वृंदावन। आश्रमों, मठों एवं मंदिरों पर भूमाफिया द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों के खिलाफ संघर्ष कर रही सनातन धर्म रक्षापीठ द्वारा दर्ज कराए गए मामले में सोमवार को विशेष न्यायालय (एमपी-एमएलए कोर्ट) में सुनवाई होगी।
संस्था के संस्थापक और कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर ने वृंदावन के चर्चित मानव सेवा संघ आश्रम की फर्जी वसीयत और भ्रष्टाचार के मामले में नगर निगम के निवर्तमान अधिशासी अधिकारी और नगर नियोजक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कौशल ठाकुर का कहना है कि इन अधिकारियों को बचाने और विजिलेंस जांच को प्रभावित करने के लिए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की भूमिका संदिग्ध है।
इस मामले में 28 अप्रैल को अधिवक्ता किशन सिंह ठाकुर के माध्यम से विशेष न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। अदालत ने वृंदावन कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए सोमवार को सुनवाई निर्धारित है। संवाद