फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health workers learn fire-fighting techniques

Mathura News: स्वास्थ्य कर्मियों ने सीखे आग बुझाने के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Health workers learn fire-fighting techniques
मथुरा। जिला अस्पताल में बुधवार को दमकल विभाग की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और आग पर काबू पाने के तरीके बताए गए। दमकल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

मॉकड्रिल के दौरान दमकल कर्मियों को अस्पताल परिसर में आग लगने की स्थिति का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय इसकी सूचना दमकल विभाग को देनी चाहिए। दमकल कर्मियों ने अस्पताल के कर्मचारियों को आग लगने पर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने, आपातकालीन मार्गों का उपयोग करने और प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने के उपायों के बारे में भी बताया। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि अभ्यास से आपात स्थिति में कर्मचारियों की तत्परता और बचाव कार्य की क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed