फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   health,Vaccination,corona

जन्मभूमि पर तैनात जवानों समेत फ्रंटलाइन हेल्थवर्कर्स को लगाए टीके

Fri, 19 Feb 2021 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
health,Vaccination,corona
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा करने वाले जवानों समेत फ्रंटलाइन हेल्थवर्कर्स का बृहस्पतिवार को टीकाकरण किया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर 35 सत्र में व्यवस्थाएं कीं। सुबह कोविशील्ड टीका के लिए 3059 हेल्थवर्कर्स और कोवैक्सीन टीका के लिए 2056 हेल्थवर्कर्स को स्वास्थ्य इकाइयों पर बुलाया गया था। वहीं, वृंदावन कुंभ में भी विशेष शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के शेष सफाई कर्मचारियों को टीका लगाया गया। कोरोना टीकाकरण के नोडल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि जिले के 25 केन्द्रों पर 35 सत्र आयोजित किए गए। हेल्थवर्कर्स के बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 5 फरवरी से शुरू हो चुका है। दूसरे राउंड के टीकाकरण को 22 फरवरी तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

आज के टीकाकरण में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को टीका लगे। स्वास्थ्य विभाग ने मथुरा में सैनिकों के लिए भी आवश्यकतानुसार वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई। टीकाकरण की इकाइयों पर सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता व यूनिसेफ की प्रतिनिधि सना के अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अलग वैक्सीन लगाईं
मथुरा। 16 जनवरी को टीके की पहली डोज लेने वाले सभी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इस बार कोविसील्ड और कोवैक्सीन नामक दोनों वैक्सीन के लिए अलग-अलग जवानों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया। पूर्व में केवल कोविसील्ड भेजी गई थी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बृहस्पतिवार प्रात: हुए टीकाकरण में सीओ राम मोहन शर्मा ने भी अपना टीकाकरण कराया। उन्होंने अपने संदेश में सभी से कहा कि यह वैक्सीन अति सुरक्षित है। कोई इंफेक्शन नहीं होता है। सभी लोगों को इसे अवश्य लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed