फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health Department on alert regarding swine flu

Mathura News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Health Department on alert regarding swine flu
मथुरा। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच जिले में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। हालांकि जिले में अभी स्वाइन फ्लू को लेकर कोई विशेष अभियान शुरू नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग शासन से मिलने वाली गाइडलाइन और निर्देशों का इंतजार कर रहा है। निर्देश मिलने के बाद अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं और जांच संबंधी तैयारियां तेज की जाएंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि मौसम में बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में स्वाइन फ्लू को लेकर विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। विभाग की ओर से अस्पतालों में आने वाले मरीजों पर नजर रखी जा रही है और चिकित्सकों को संदिग्ध मरीजों के लक्षणों पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द और कमजोरी प्रमुख हैं।
विज्ञापन

सांस लेने में परेशानी या स्थिति बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन से गाइडलाइन प्राप्त होने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू की रोकथाम और उपचार को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed