Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heads Bowed in Worship of God

Mathura News: खुदा की इबादत में झुकाए सिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Heads Bowed in Worship of God
ईद की मुबारकबाद देते बच्चे  ।
मथुरा। ईद का त्योहार शनिवार को जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया गया। डीग गेट स्थित शाही ईदगाह में हजारों नमाजियों ने एक साथ खुदा की इबादत में सिर झुकाया। शाही जामा मस्जिद चौक बाजार, मस्जिद-ए-रजा नई बस्ती, मस्जिद-ए-मेवातियान मेवाती मोहल्ला सहित अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

मुख्य नमाज शाही ईदगाह मस्जिद में हुई। नमाजियों ने अल्लाह की इबादत कर मुल्क में अमन, चैन व तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। इससे पहले शनिवार सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों में रौनक देखते ही बन रही थी। नए परिधानों में लोग सुबह से ही मस्जिदों पर पहुंचने लगे। जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा के मद्देनजर शाही ईदगाह में नमाजियों काे आधार कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि नमाजियों के लिए कमेटी ने कालीन, लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था की गई। सुबह 8.45 बजे शहर मुफ्ती मो. आशिफ रजा ने नमाज अदा कराई। खुतबा हाफिज अब्दुर कदीर ने पढ़ा। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जेड हसन, सह सचिव डॉ. अबरार, जियाउलहक, उपाध्यक्ष गफ्फार अब्बास, सुलेमान कुरैशी, लाला पहलवान, अब्दुल रहमान, राशिद खान, निशार राइन, मुज्जफर अहमद आदि मौजूद रहे। प्रमुख चौराहों और अन्य मस्जिदों के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वृंदावन में ईद पर नगर की दोनों मस्जिद मथुरा दरवाजा स्थित शाही जामा मस्जिद एवं गौरा नगर स्थित मदीना मस्जिद में नमाज अदा की गई। सुबह 9 बजे इमाम मुवीन कादरी ने नमाज अदा कराई। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को ईद की नमाज सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा कराई गई। वहीं कोसीकलां में ईदगाह पर हजारों मुस्लिम अकीदतमंदों ने नमाज़ अदा की। यहां पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह, नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर पहुंचे। फरह में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बे में चहल-पहल का माहौल रहा। ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा कर देश में खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed