फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hathras police are the most agile in the zone, Mathura is third.

Mathura News: जोन में फुर्तीली हाथरस पुलिस, मथुरा तीसरे स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras police are the most agile in the zone, Mathura is third.
मथुरा। आगरा जोन के 8 जिलों में सर्वाधिक फुर्तीली हाथरस पुलिस है। वहीं, सबसे सुस्त आगरा पुलिस है। घटना-दुर्घटना की सूचना पर पीआरवी को मौके पर पहुंचने में लगने वाले समय की रेस्पांस टाइमिंग की रिपोर्ट के आधार पर यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

सूचना प्राप्त होते ही हाथरस पुलिस को जहां 4.50 मिनट मौके पर पहुंचने में लगते हैं। वहीं, मैनपुरी पुलिस 5.00 मिनट में पहुंचती है। इधर, मथुरा पुलिस 5.35 मिनट और फिरोजाबाद पुलिस 6.53 मिनट में पहुंचती है। डीजीपी कार्यालय द्वारा निर्धारित रेस्पांस टाइम 10 मिनट है।
विज्ञापन

आगरा जोन में अलीगढ़ और आगरा रेंज यानी मंडल हैं। आगरा रेंज में आगरा जिले को छोड़ दिया जाए तो अन्य तीनों फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी की रेस्पांस टाइमिंग शासन स्तर से पिछले काफी समय से संतोषजनक पाई गई है। वहीं, अलीगढ़ रेंज के हाथरस जिले की पुलिस रेस्पांस टाइमिंग बेहतर पाई गई है। कासंगज 8.52 मिनट, अलीगढ़ 8.56 मिनट और एटा की 9.02 मिनट टाइमिंग को लेकर सुधार के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मथुरा की रेस्पांस टाइमिंग को एसएसपी ने निरंतर समीक्षा कर सुधारा
मथुरा पुलिस आगरा जोन रेस्पांस टाइमिंग के मामले में तीसरे स्थान पर है। यह सुधार एसएसपी श्लोक कुमार के स्तर से निरंतर समीक्षा के बाद आया है। एसएसपी ने इसको लेकर जिम्मेदारों को हर सप्ताह समीक्षा के निर्देश दिए हैं। देरी से पहुंचने वाले पीआरवी कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। उनका फीडबैक भी लिया जा रहा है।

--
रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश
अक्तूबर की जारी प्रदेश की रैंकिग में मथुरा पीआरवी पुलिस को 18वां स्थान मिला है। वहीं हाथरस पीआरवी को 4, मैनपुरी को 13, फिरोजाबाद को 25, कासगंज को 32, अलीगढ़ को 49, एटा को 58 और आगरा पीआरवी पुलिस को 73वां स्थान मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, जोन में सबसे सुस्त आगरा पीआरवी पुलिस की स्थिति आंकी गई है। मुख्यालय से रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed