फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hathras man land transferred to his name by woman dead

Mathura News: महिला को मृत दर्शा हाथरस के व्यक्ति ने अपने नाम कराई जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras man land transferred to his name by woman dead
मांट। थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली खादर में जमीन की मालिक महिला को मृत दर्शा कर हाथरस के एक व्यक्ति ने खुद को महिला का एक मात्र वारिस बताया। आरोप है कि इसके बाद करोड़ों की जमीन अपने नाम दर्ज करा ली।
विज्ञापन

जमीनों की बढ़ती कीमत ने ईमानदारी का चोला ओढ़े तमाम लोगों को बेईमान बना दिया है। ऐसा ही मामला ग्राम रतनदास चूराहंसी पिपरौली खादर का सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट के अनुसार गुज्जो देवी पत्नी रामचरण जाट निवासी सिनसिनी थोक बमद तहसील व जिला डीग, राजस्थान ने सन 1990 में यहां जमीन खरीदी थी। सन 2025 में हाथरस के गांव चिंतापुर पोस्ट सोखना निवासी रामबाबू जाटव ने फर्जीवाड़ा करते हुए 10 जून 2025 को अलीगढ़ नगर निगम से गुज्जो देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया, जिसमें मृत्यु का दिनांक 1 मई 1971 दर्शाया गया।
विज्ञापन

रामबाबू ने खुद को मृतका का एक मात्र वारिस बताते हुए 15 सितंबर 25 को तहसीलदार मांट कोर्ट का काम देख रहे संविदा कर्मचारी सुमित कुमार निवासी मांट राजा से मिलीभगत कर अपने पक्ष में दाखिल खारिज करा लिया। मामले में गुज्जो देवी के पुत्र बनय सिंह द्वारा रामबाबू और सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed