फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hathras accident: Life could be saved only if we moved away from the crowd

हाथरस हादसा : भीड़ से हटे तो ही बच सकी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras accident: Life could be saved only if we moved away from the crowd
सौंख (मथुरा)। कस्बे व आसपास से करीब 250 अनुयायी हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव फूलराई में मंगलवार को सत्संग में पहुंचे थे। सत्संग में शामिल लोगों ने बताया कि कार्यक्रम के बाद वे लोग भीड़ से किनारे हट गए। तभी जान बच सकी। हादसे की दास्तां बताते हुए इन लोगों के चेहरे व आंखों में दहशत साफ दिखाई दे रही है। सही सलामत लौटे लोग भगवान का शुक्र मना रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा से महिलाओं सहित लोग भी हजारों की संख्या में जुड़े हैं। फूलराई के सत्संग में तीन बसों में करीब 250 बाबा के अनुयायी सवार होकर गए थे। हादसे में क्षेत्र की तीन महिलाओं की मौत हो गई। अशोक कुमार ने बताया कि गांव से करीब 15 लोग सत्संग में गए थे। पड़ोसी 3 महिलाओं के चोट लगी है। एक कि मौत हो गई है।
विज्ञापन

भगदड़ के दौरान हम लोग एक किनारे हो गए। जिससे जान बच गई। चंद्रपाल सिंह, ने बताया कि भीड़ सेवादारों से भी नहीं संभल सकी। इस कारण हादसा हुआ। बबली देवी ने बताया कि वह जैसे ही गेट से बाहर निकलीं भगदड़ मच गई। वह ऊंचे स्थान पर खड़ी हो गईं। बहुत मुश्किल से जान बची। शकुंतला देवी ने बताया कि बाबा जैसे ही बाहर निकले उनके पीछे अन्य महिलाओं संग वह भी मिट्टी उठाने के लिए आगे बढ़ीं। तभी भगदड़ मच गई। इस दौरान वह एक ओर हटकर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन












विधायक ने मृतकों के परिजनों को सौंपे 2- 2 लाख के चेक


मथुरा/मांट। हाथरस जिले के गांव फूलराई में आयोजित साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के समापन के दौरान हुई भगदड़ में मृत लोगों के परिजनों को मांट व गोवर्धन विधायक ने आर्थिक मदद के चेक दिए। प्रदेश सरकार की तरफ से शोक संवेदना भी व्यक्त की।
थाना मगोर्रा क्षेत्र के डोमपुरा की वासो देवी व मुंद्रा देवी और नगला हरजू की श्यामवती देवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक महिलाओं के परिजनों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के आदेश पर गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने मृतक महिलाओं के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त। राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद स्वरूप 2- 2 लाख रुपये के चेक परिजनों को सौंपे।

प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से मृतकों को आने वाली आर्थिक मदद की धनराशि मृतकों के परिजनों के खातों में सीधी भेजी जाएगी।
वहीं थाना मांट के गांव सिर्रेला की निवासी कमलेश पत्नी पत्नी राजेंद्र सिंह की भीड़ में दबकर मौत हो गई थी। साथ ही बेटी राखी घायल हो गई थी। बृहस्पतिवार को विधायक राजेश चौधरी सिर्रेला पहुंचे और कमलेश के पति राजेंद्र सिंह को 2 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। वहीं घायल राखी को विधायक ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया। विधायक ने परिजनों को हर संभव मद्द का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed