Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Haridev Temple Remains Locked Dispute Continues

Mathura News: ठाकुर हरिदेव जी मंदिर का नहीं खुला ताला, सेवायतों में विवाद जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Haridev Temple Remains Locked Dispute Continues
गोवर्धन। गिरिराज धाम गोवर्धन में मानसी गंगा स्थित ठाकुर हरिदेव जी मंदिर में सेवायतों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद के चलते शनिवार को मंदिर के मुख्य द्वार पर लगाया गया ताला रविवार को नहीं खुला। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन कर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को मंदिर सेवायतों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने हस्तक्षेप किया था। देर रात तक दोनों में समझौता कराने का प्रयास चलता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। प्रशासन के हस्तक्षेप से पहले सेवायतों ने मंदिर के मुख्य गेट पर ताला डाल दिया था। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए समाधान खोजने की बात कही थी।
विज्ञापन

मंदिर सेवायत चंद्र मोहन गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मंदिर के अन्य सेवायतों ने मंदिर की बेशकीमती संपत्ति को बेच दी है। उनका कहना है कि इसी मामले को लेकर विवाद गहराया और स्थिति यहां तक पहुंच गई कि प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। दूसरे पक्ष की ओर से भी अपने दावे किए जा रहे हैं। मंदिर बंद होने से स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है। भक्तों का कहना है कि ठाकुर हरिदेव जी महाराज के दर्शन के लिए दूर से आने पर मायूसी मिल रही है। मंदिर पर ताला लगा हुआ है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed