फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hardware businessman died, killing Report

अलीगढ़ के हार्डवेयर कारोबारी की मौत, हत्या की रिपोर्ट

Fri, 30 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 30 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
hardware businessman died, killing Report
थाना गोविंद नगर क्षेत्र के भूतेश्वर इलाके में एक हार्डवेयर कारोबारी के यहां उधारी लेने आए अलीगढ़ के कारोबारी को गंभीर चोट लगी। अस्पताल में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में परिवारीजनों ने हार्डवेयर कारोबारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना देहलीगेट की लक्ष्मणपुरम कालोनी निवासी अनुभव गुप्ता पुत्र ऋषि कुमार गुप्ता का हार्डवेयर का कारोबार था। मथुरा में भूतेश्वर स्थित कमला हार्डवेयर नामक शोरूम पर वह माल सप्लाई करते थे। इसके मालिक विपुल कुमार का शोरूम के ऊपर ही आवास बना हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को अनुभव गुप्ता माल की उधारी की रकम वसूलने और अन्य सामान का आर्डर लेने वहां पहुंचे थे। बुधवार को अपराह्न तीन बजे  शोरूम में उनको सिर में चोट लगी। विपुल और कर्मचारी उन्हें माहेश्वरी अस्पताल ले गए। बताया गया कि वजनी सामान गिरने या प्रहार आदि होने से उनके सिर पर गहरा घाव था। अस्पताल में उपचार के दौरान अनुभव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपुल कुमार का कहना है कि ऊपर बने गोदाम से प्लाईवुड की सीट अनुभव के सिर पर गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


वहीं पोस्टमार्टम गृह पर उपस्थित अनुभव के भाई अमित और चाचा सत्यप्रकाश ने विपुल पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कमला हार्डवेयर वालों पर कोई ज्यादा बड़ी रकम उधार नहीं थी। अनुभव हर हफ्ते मथुरा में कमला हार्डवेयर वालों के यहां आता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed