फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Harassment of traders will not be tolerated

Mathura News: व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी बर्दाश्त नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Harassment of traders will not be tolerated
श्रीकृष्ण साधक ट्रस्ट में बैठक में मौजूद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
वृंदावन। श्रीधाम वृंदावन के गुरुकुल रोड स्थित श्रीकृष्ण साधक ट्रस्ट में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



प्रदेश महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल ने कहा कि जब तक व्यापारी एकजुट नहीं होगा तब तक उसका उत्पीड़न होता रहेगा। प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस बैठक में प्रदेश के प्रत्येक जिले से आए व्यापारी एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। हमारी एकता ही हमारी शक्ति है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल एवं चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी भारत की आर्थिक मजबूती में सबसे बड़ा सहयोगी है।
विज्ञापन



प्रदेश महामंत्री संगीता वार्ष्णेय ने भी विचार रखे। बैठक में सभी जिलों से जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री ने अपनी-अपनी बात रखी। वृंदावन नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह में गोपीनाथ बाजार से शैलेंद्र शर्मा, सर्राफा बाजार से लकी पंडित, सीएफसी चौराहा से शाहिद कुरैशी, छीपी गली से मोनू गुप्ता, आईओपी कॉलेज मार्केट से आशु गौतम, गोपेश्वर गोदा विहार से अनिल शर्मा, पागल बाबा से महेश गौतम, प्रताप बाजार से रजत बंसल, अठखंबा बनखंडी व्यापार मंडल से जॉनी भाटिया, चुंगी चौराहा से लक्ष्मी नारायण सैनी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में हरिकिशन अग्रवाल, मथुरा महानगर अध्यक्ष प्रदीप चाहर, संजय सैनी, पवन दीक्षित, बृजेश वार्ष्णेय, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, आशीष सिंह, रितिक अग्रवाल, अंकित वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने की। मुख्य अतिथि श्रीयमुना इंफ्रा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक दशरथ गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed