{"_id":"61c9ffd61b0910288d30be92","slug":"harassment-of-married-woman-for-not-giving-five-lakh-rupees-report-against-five-including-husband-mathura-news-mtr5108266148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये न देने पर विवाहिता का उत्पीड़न, पति सहित पांच के खिलाप रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख रुपये न देने पर विवाहिता का उत्पीड़न, पति सहित पांच के खिलाप रिपोर्ट
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न किए जाने व पेट में पैर मारकर दो माह का गर्भ गिरा देने के मामले में एसएसपी के आदेश पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गुड़िया पुत्री रामजीत सिंह निवासी गांव नगला कुल्लू थाना सुरीर ने रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 25 जून 2021 को अमर चौहान पुत्र मुकेश चौहान गांव टीकरी भबापुर थाना चडोंस जिला अलीगढ़ के साथ हुई थी। शादी में उसके बाबा व चाचा ने 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन क्रेटा गाड़ी के लिए पांच लाख रुपये की और मांग करने लगे। न देने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।
दो सितंबर को पति व अन्य ससुरालियों ने मारपीट करते हुए पेट में लात मारी। इससे उसका गर्भ गिर गया। गाड़ी में डालकर उसे गांव के समीप छोड़ गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शाहनजर अहमद का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पति अमर चौहान, सास अनीता, ननद सपना, चाचा अतेश चौहान तथा जीजा सुनील निवासी नगला पद्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद