{"_id":"67e841e5c015ad2e640adb86","slug":"haphta-vasoolee-nahin-dene-par-nijee-bas-ke-parichaalak-ko-peeta-mathura-news-c-369-1-mt11009-127175-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हफ्ता वसूली नहीं देने पर निजी बस के परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हफ्ता वसूली नहीं देने पर निजी बस के परिचालक को पीटा
विज्ञापन
मथुरा। दबंगों ने हफ्ता वसूली नहीं देने पर निजी बस के परिचालक की पिटाई कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
राजस्थान के चूरू सालासार के वारा गांव निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि वह निजी बस के परिचालक हैं। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 16 मार्च को शाम साढ़े सात बजे वह नए बस स्टैंड माल गोदाम पर अपनी बस को खड़ा करके सवारियां भर रहे थे। इसी दौरान राजवीर और उनके दो भतीजे देवा व भरत कुछ अन्य लोगों के साथ आए, जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
माल गोदाम रोड पर आगे की तरफ ले गए और बंधक बनाकर मारपीट कर दी। आरोपियों ने कहा है कि अगर बस का संचालन करना है तो तो हफ्ता वसूली देनी होगी। विरोध करने के बाद वहां से भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।