फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hanuman Chalisa recited to purify the intellect of officers

Mathura News: अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए पढ़ा हनुमान चालीसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa recited to purify the intellect of officers
मथुरा। हनुमान चालीसा का पाठ करते भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने विभाग के अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि लगातार अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। किसानों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है उन्होंने डीएम को कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया लेकिन कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान अघोषित बिजली कटौती से पीड़ित हैं। फसल के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। जिलाध्यक्ष सोनवीर सिंह ने कहा कि निजी नलकूपों के लिए बिजली रात में दी जाए, सप्लाई 4:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक दी जाए, जिससे सब्जी की फसल में नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि रजबहा और माइनरों में पानी छोड़ा जाए। गांव में पोखर तालाबों की साफ सफाई व सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम राजेश कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने एक सप्ताह में समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। सोबरन सिंह, रणवीर प्रधान, राजुआ, रामेश्वर, सतवीर तोमर, लाल सिंह तोमर, मुकेश रावत, अमरसिंह, विजयपाल, प्रेम सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed