फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hanging convict sent to Central Jail Agra

Mathura News: फांसी के सजायाफ्ता को भेजा सेंट्रल जेल आगरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hanging convict sent to Central Jail Agra
मथुरा। दस वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले कैदी को जिला कारागार के अधिकारियों ने आगरा सेंट्रल जेल भेज दिया। उसके साथ अन्य २९ कैदियों को भी सेंट्रल जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

९ दिसंबर को पॉक्सो कोर्ट ने शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र निवासी युवक सतीश को दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या में दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। इस निर्णय के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया था। जिला कारागार के नियमानुसार जिन बंदियों को अदालत ने सजा सुना दी हो वह फिर कैदी के रूप में जाने जाते हैं। इनको आगरा सेंट्रल जेल भेज दिया जाता है। इसी नियम के चलते फांसी की सजा पाने वाले सतीश को ११ दिसंबर को जेल से आगरा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। उसके साथ अन्य २९ कैदियों को जिनको अदालत ने सजा सुना दी है उनको भी जेल से आगरा की सेंट्रल जेल भेज दिया गया। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि फांसी की सजा पाने वाले कैदी सतीश को ११ दिसंबर को आगरा की सेंट्रल जेल भेज जा चुका है।
विज्ञापन

जेल अधिकारियों ने ली राहत की सांस
जेल अधिकारियों ने कैदी सतीश को आगरा सेंट्रल जेल जाने के बाद राहत की सांस ली है। दरअसल सतीश को फांसी की सजा होने के बाद से उसने खाना पीना कम कर दिया था। इसके लिए जेल अधिकारियों ने उसके आसपास २४ घंटे विशेष टीम लगाई थी। यह टीम उस पर हमेशा नजर रख रही थी। टीम मेें एक महिला डिप्टी जेलर को भी लगाया गया था। उधर, फांसी की सजा पाने वाले सतीश के परिजन ने अधिवक्ता योगेश तिवारी से संपर्क साधा है और वह फांसी के निर्णय को लेकर हाईकोर्ट मेें चुनौती देंगे। इस संबंध में उन्हें सतीश से मुलाकात करनी होगी। अधिवक्ता ने बताया कि वह जल्द ही सतीश से मिलने सेंट्रल जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed