फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hair of youth is falling and turning white

Health: युवाओं में इस वजह से झड़ रहे हैं बाल, बच्चे भी हो रहे शिकार; गंजा होने से बचने के लिए शुरू करें ये काम

Sat, 01 Mar 2025 08:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 01 Mar 2025 08:25 PM IST
सार

कम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या लेकर आने वालों में युवाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं। उनके बाल सफेद होकर झड़ रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार इसकी मुख्य वजह तनाव और बेहतर खानपान न होना है।

विज्ञापन
hair of youth is falling and turning white
hair Fall - फोटो : freepik

विस्तार

युवाओं में बालों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रहीं हैं। खासकर बालों का सफेद होना और झड़ना। चिकित्सक के अनुसार, इसकी मुख्य वजह तनाव और बेहतर खानपान न होना है। इससे उनके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास पर भी असर पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर प्रतिदिन करीब 10-15 युवा जिला अस्पताल में उपचार और परामर्श के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


 

जिला अस्पताल में कम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या लेकर आने वालों में युवाओं में बच्चे भी शामिल हैं, जिनके बाल झड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि पुरुषों में गंजेपन का सबसे आम कारण एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया है, इसे मेल पैटर्न बाल्डनेस भी कहा जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जेनेटिक और हार्मोनल फैक्टर के कारण होता है। टेस्टोस्टेरोन का एक बाई प्रोडक्ट डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (डीएचटी) बालों के रोम को सिकोड़ता है, जिससे बाल पतले हो जाते हैं और झड़ जाते हैं। बालों का झड़ना लाइलाज बीमारी नहीं है। खानपान और जीवनशैली का ध्यान रख कर इस मुश्किल का हल निकाला जा सकता है।

 
विज्ञापन

यह है कारण
डॉ. सिद्धार्थ के अनुसार बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। इसका मुख्य कारण तनाव माना जा सकता है। वहीं शरीर में आयरन, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्वों की कमी, यदि व्यक्ति में थायराइड की समस्याएं, अच्छा खानपान न होना और पर्याप्त नींद लेना भी बाल झड़ने के कारणों में एक है।

इस तरह करें बचाव
स्वास्थ्य आहार लें, जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल हों। तनाव न लें। नियमित रूप से बालों की जांच कराते रहें ताकि असामान्य परिवर्तन को जल्द पहचाना जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed