फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   haeetenshan lain kee chapet se jhulasa kisaan, maut

Mathura News: हाईटेंशन लाइन की चपेट से झुलसा किसान, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
haeetenshan lain kee chapet se jhulasa kisaan, maut
मथुरा। लोकेन्द्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : mathura
नौहझील/बाजना (मथुरा)। गांव मुड़ीलिया में हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से झुलसे किसान की मौत हो गई। परिजन शव लेकर बाजना चौकी पहुंचे तो थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। गुस्साए लोगों ने किसान के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

सोनू प्रधान,अजय सरपंच, रोहतास सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव मुड़लिया निवासी लोकेंद्र (36) पुत्र खिल्लू सिंह शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे पत्नी गुड़िया के साथ खेतों पर काम करने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में टूट कर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में लोकेंद्र आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। पत्नी की चीख सुनकर लोग एकत्र हुए और जेवर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां किसान की मौत हो गई। यहां परिजन व ग्रामीण शव को लेकर बाजना चौकी पहुंचे। किसान के भतीजे पुष्पेन्द्र कुमार ने तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीओ लाल बहादुर ने बताया कि विभाग द्वारा जितनी भी मदद होगी हर संभव अधिक से अधिक मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन



गांव में नहीं जले चूल्हे

किसान की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया और चूल्हे नहीं जले। मृत किसान की पत्नी गुड़िया व बेटे शिवम और कृष्ण सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

चेतन नौहवार, प्रशांत चौधरी,विवेक चौधरी,अशोक प्रधान,नैम सिंह पहलवान, गुलाब सिंह आदि ने बताया कि लोकेंद्र इकलौते पुत्र थे। वह खेतों में काम कर परिवार का लालन-पालन करते थे। उनकी मौत होने परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया है। ऐसे में शासन-प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। वहीं रालोद के नेता सोनू प्रधान ने कहा कि किसान की मौत बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया था कि तार जर्जर हालत में है लेकिन उन्हें सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed