फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Had we learnt a lesson and made security arrangements, there would have been no robbery

Mathura News: सबक लेकर कर लेते सुरक्षा के इंतजाम तो नहीं होती लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Had we learnt a lesson and made security arrangements, there would have been no robbery
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को हुई लूट की घटना पहली नहीं है। पूर्व में भी कई बार बदमाश घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने उन घटनाओं के बाद भी सबक नहीं लिया है। घटनाओं के खुलासे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं किए गये। पुलिस के पास सुरक्षा के नाम पर केवल गश्त है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर पर हर वर्ष दर्जनों लूट की घटनाएं होती हैं। पिछले दिनों सुरीर और नौहझील क्षेत्र में पत्थर बाज गिरोह द्वारा कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। पत्थरबाजी कर लूट की पहली घटना वर्ष 2023 के 29 मई को सुरीर थाना क्षेत्र में हुई थी। इसमें दिल्ली के इंजीनियर एवं उनकी पत्नी से लूट की गई। इस घटना को पुलिस ने हल्के में लिया। इसके बाद 31 मई को सुरीर क्षेत्र में ही पत्थरबाजों ने एक कार पर पत्थरबाजी कर दी।
विज्ञापन


घटना में बदमाश कार सवारों को लूटने में असफल रहे। जिले के थाना नौहझील, राया, सुरीर, मांट, बलदेव, जमुनापार, महावन से होकर गुजर रहे एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। पुलिस का दावा है कि चार पीआरवी, एक्सप्रेस वे की तीन पेट्रोलिंग गश्त और दो चेतक बाइक सुरक्षा में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये घटनाएं भी हुईं
-वर्ष 2021-अप्रैल में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों ने डबल डेकर बस को अपना शिकार बनाया था। आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने बस को कब्जे में लेकर यात्रियों के साथ लूटपाट की और फरार हो गए।

- वर्ष 2019-सितंबर में मांट क्षेत्र में जाबरा टोल को पार करते ही माइलस्टोन 103 के समीप बदमाशों ने कैब चालक अखिलेश कुमार निवासी बुलंदशहर को चलती कार से नीचे फेंक कर कार लूट ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed