फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Guns of Judaila of Rajasthan and Mewat of Haryana are being used in incidents

राजस्थान के जुड़ैला और हरियाणा के मेवात के तमंच वारदातों में हो रहे इस्तेमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Guns of Judaila of Rajasthan and Mewat of Haryana are being used in incidents
मथुरा। हरियाणा के मेवात और राजस्थान के जुड़ैला के तमंचे मथुरा में होने वाली वारदातों में खुलकर प्रयोग किए जा रहे हैं। पिछले १५ दिनों में हुईं हत्याएं और हवाई फायरिंग में यह तमंचे बेखौफ होकर चलाए व लहराए भी गए हैं। लोगों का कहना है कि ढाई से ५ हजार के बीच मिलने वाले यह तमंचे आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, पर पुलिस इन तमंचों की सप्लाई पर रोक लगाने में नाकाम हो रही है।
विज्ञापन

जानकारों ने बताया कि जनपद की सीमा से सटे हरियाणा के मेवात और राजस्थान के कामां के गांव जुडै़ला से आने वाले इन तमंचों की बेखौफ बिक्री मथुरा में हो रही है। आसानी से ढाई से ५ हजार रुपये में मिलने वाले यह तमंचे अब जी का जंजाल बन रहे हैं। कोई अपनी पत्नी को इससे मौत के घाट उतार रहा है तो कोई अपनी बहन का कत्ल करने में पीछे नहीं है।
विज्ञापन

साथ ही वारदातों में भी अपराधी इन तमंचों का खुलकर प्रयोग करके दहशत भी फैला रहे हैं। पिछले १५ दिनों में हुई वारदातों से हर कोई डरा सहमा हुआ है। हालांकि पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार करके इन तमंचों को भी बरामद किया, पर इनकी बिक्री रोकने में आज तक पुलिस नाकाम रही है। आखिरकार इन तमंचों की आने वाली खेप पर कब रोक लगेगी, जिससे होने वाली वारदातें थम सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के मुंगेर की पिस्टलों का हो चुका है इस्तेमाल
बिहार के मुंगेर की पिस्टलों का भी मथुरा में प्रयोग हो चुका है, लेकिन २० से २५ हजार रुपये में मिलने वाली इस पिस्टल का इस्तेमाल अब कम किया जा रहा है। आसानी यह पिस्टल उपलब्ध नहीं हो सकती थी। अब केवल सस्ते तमंचों का खुलकर प्रयोग किया जा रहा है।
यह हो चुकी हैं वारदातें
- २० फरवरी को मगोर्रा के गांव अड्डा में दबंगों ने की थी हवाई फायरिंग।
- २० फरवरी को शेरगढ़ में हरिजन बस्ती में दबंगों ने की थी हवाई फायरिंग।
- २५ फरवरी को बरसाना में गोतस्करों ने गोरक्षकों पर की थी गोलीबारी।
- ०२ मार्च को मगोर्रा के नगला हमला में हुई हत्या।
समय-समय बदमाशों को पकड़ने के साथ ही तमंचे भी बरामद हुए हैं। यह तमंचे हरियाणा और राजस्थान से आते हैं। हालांकि अब मथुरा में कोई भी तमंचा फैक्टरी नहीं है। अधिकतर पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया गया है। साथ ही जल्द ही इन तमंचों पर रोक लगाई जाएगी।

- श्रीशचंद, एसपी ग्रामीण
भजनलाल को १२ बोर की मारी थी गोली, फेफड़े को नुकसान
सौंख। भजन लाल की बायीं तरफ कमर में लगी १२ बोर की गोली ने फेफडे़ को पूरी तरह से नुकसान कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह आया है। इसके अलावा करीब ५४ छर्रे भी मिले हैं। इन छर्रों के चलते ही भजन लाल की मौत हुई। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गोली कमर में मारी गई थी। इससे उसका बाएं तरफ का फेफड़े को पूरी तरह से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed