फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   groom ran away from the wedding venue, wedding of two sisters was postponed in mathura

UP: मंडप से भाग गया दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन, बरातियों के उड़ गए होश; टल गई सगी बहनों की शादी

Wed, 11 Feb 2026 09:56 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 11 Feb 2026 09:56 PM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में शादी के मंडप से एक दूल्हा भाग गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में दोनों सगी बहनों की शादी टल गई।

विज्ञापन
groom ran away from the wedding venue, wedding of two sisters was postponed in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार रात एक ही मंडप में दो सगी बहनों की शादी हो रही थी। इसी दौरान बड़ा दूल्हा भाग गया। जानकारी होने पर दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। खुशियों वाले घर में अचानक सन्नाटा पसर गया। हालांकि मामले को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई, जिसमें लड़का पक्ष 13.50 लाख रुपये और सामान लौटाने पर राजी हो गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो युवतियों की शादी 10 फरवरी को राजस्थान के डीग जिले के गांव निवासी दो सगे भाइयों से तय थी। परिवार ने पूरी तैयारी की। बरात लड़की पक्ष के घर पहुंची। बताया गया कि रात में बड़ा दूल्हा लघुशंका जाने की बात कहकर बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। 
विज्ञापन


तलाश के बाद उसके भाग जाने की बात सामने आई। बड़ी बेटी की शादी रुकने से छोटी बहन की शादी भी नहीं हो सकी। सूचना पर गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची। लड़का पक्ष के छह सात लोगों से पूछताछ की। उधर घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में लड़का पक्ष ने शादी में दिया गया पूरा सामान लौटाने और लड़की पक्ष को 13.50 लाख रुपये देने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed