फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Great start of Diwali fair

दीपावली मेले का शानदार आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Great start of Diwali fair
मथुरा। जहां सफाई वहां स्वास्थ्य, जहां स्वास्थ्य वहां समृद्धि और जहां समृद्धि वहां लक्ष्मीजी का वास के संकल्प के साथ शहर के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को दिवाली मेला का शानदार आगाज हो गया। नगर निगम के सात दिवसीय मेले का मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कहा कि योगी और मोदी की सरकार ने इस तरह के आयोजन कर इस बार गरीबों की असली दिवाली मना दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सात दिवसीय मेले से समाज के गरीब, निचले वर्ग को सीधा लाभ मिलना तय है। सृजन संस्था और कल्याणं करोति के मूकबधिर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना, स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को टूल किट सम्मानपत्र प्रदान किए। अतिथि गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठा. कारिंदा सिंह और बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि योगी सरकार धन्य है, जिन्होंने इस मेले का आयोजन कर गरीबों की सच्ची दिवाली मनवा दी।
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल ने मेले के आयोजन पर नगर निगम की टीम को बधाई दी। नगर आयुक्त अनुनय झा ने कहा कि इस भव्य सरकारी आयोजन से समाज के वास्तविक जरूरतमंद की आर्थिक मदद होगी। पीएम स्वनिधि योजना के तहत मथुरा-वृंदावन के 11 हजार से अधिक पथ, रेहड़ी विक्रेताओं को दस-दस हजार का ऋण दिया गया है। महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने मेले में अधिकाधिक ब्रजवासी सम्मिलित होकर गरीब तबके की दिवाली मनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में लगी स्टालों का नगर आयुक्त ने ऊर्जा मंत्री को निरीक्षण करवाया। मेले में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत विभिन्न उद्यमियों ने स्टॉल लगाए हैं, जिनमें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मस्टर्ड ऑयल, जूट बैग पोशाक, तुलसी कंठी माला, पेड़ा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गोबर से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पाद, टैप्स सैनेटरी प्रोडक्टस, होम डेकोरेशन प्रोडक्टस, अगरबत्ती, मसाले, खाद्य, मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां, घी के स्टॉल लगे हैं। रश्मि शर्मा, मूलचंद गर्ग, मीरा मित्तल, मीरा अग्रवाल आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed