फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Great figures cannot be confined by the bonds of caste: Minister of State

महापुरुषों को जाति के बंधन में नहीं बांटा जा सकता है : राज्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Great figures cannot be confined by the bonds of caste: Minister of State
शोभायात्रा में शामिल अतिथि।
मथुरा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने 1857 की प्रथम क्रांति की महानायिका वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के राष्ट्र के प्रति बलिदान को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने लोगों से वीरांगना के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई, अहिल्याबाई होलकर, रानी लक्ष्मीबाई और महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों को जाति की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। उनका जीवन और त्याग पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री जयंती सप्ताह के तहत वीरांगना अवंतीबाई लोधी आयोजन समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा समारोह को संबोधित कर रहे थे। महोली रोड से शुरू हुई शोभायात्रा भरतपुर गेट, होली गेट होती हुई अवंतीबाई पार्क पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में स्वामी ब्रह्मानंद, राजा हृदय शाह लोधी, गुलाब सिंह तथा कल्याण सिंह व अन्य महापुरुषों से संबंधित 12 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। चार घुड़सवार महिला सैनिकों के साथ वीरांगना अवंतीबाई का रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी रहे। संचालन केपी सिंह लोधी ने किया। समिति के संयोजक राजन पटेल, सहसंयोजक भीम सिंह लोधी, रोहित लोधी, मंगल सिंह लोधी, बंटी पटेल, पार्षद धनंजय लोधी, रुस्तम लोधी, राजेंद्र लोधी, निरंजन पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed