{"_id":"622e0a3137994201c82a0a33","slug":"grandmother-had-killed-her-grandmother-with-her-lover-mathura-news-mtr5145146200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नातिन ने प्रेमी के संग की थी दादी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नातिन ने प्रेमी के संग की थी दादी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पांच दिन पूर्व पालीखेड़ा में वृद्धा की हत्या का खुलासा करते हुए हाईवे पुलिस ने दो बाल अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि नातिन ने अपने प्रेमी के संग दादी की हत्या सिर में डंडा मारकर की थी। पुलिस ने डंडा भी बरामद कर लिया है। दादी अपनी नातिन को टोका-टाकी करती रहती थी। वह कहती थी कि किशोर से मत मिला करो। घटना वाले दिन भी किशोर उससे मिलने आया था। किशोर भी इसी बात से नाराज रहता था।
थाना हाईवे के गांव पालीखेड़ा में आठ मार्च को देर रात वृद्धा शकुंतला देवी की हत्या कर दी गई थी। घर में उसके अलावा उसकी नातिन (१५) ही घर में थी। बेटा और पुत्रवधु बाहर गए हुए थे। सुबह नातिन ने ही हत्या की सूचना दी थी। हालांकि हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके हाईवे पुलिस खुलासे में जुट गई। पुलिस ने कड़ियां जोड़ी तो हकीकत से पर्दा हट गया। पुलिस ने नातिन से पूछताछ की तो वह टूट गई।
एसएचओ अनुज कुमार ने बताया कि नातिन और गांव के किशोर (15) को संग देखकर दादी ने नातिन को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद प्रेमी ने सिर में डंडा मारकर दादी की हत्या कर दी। इसके बाद चारपाई पर दोनों ने शव को रख दिया। खुद अपने घर चला गया। सुबह नातिन ने अपना जुर्म छुपाने के लिए यह कुचक्र रचा। दोनों को पकड़कर बाल सुधार ग़ृह भेजा गया है।