सौंख (मथुरा)। गांव तालफरा के गोविंद सिंह ने नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसने 56 किलो भार वर्ग में 110 किलो भार और डेड लिफ्ट में 205 किलो भार उठा कर दो स्वर्ण पदक जीते। इस पर उसे स्ट्रांगमैन आफ द चैंपियनशिप का खिताब दिया गया।
गोविंद सिंह ने पिछले वर्ष थाईलैंड में भी दो स्वर्ण पदक जीते थे। अब उसके पास चार स्वर्ण पदक हो गए हैं। नवंबर माह में होने वाले विश्व पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए उसका चयन किया गया है। गोविंद ने इसका श्रेय कोच गुरमीत सिंह, जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल को दिया है। आरडी मंत्रा के डायेक्टर सतीश तौमर, जगदीश कुंतल, भूपेश गौतम, सुरेंद्र सिंह, हेमराज कुंतल, भूपेंद्र चौधरी, प्रहलाद सिंह, चौधरी साकेत गर्ग ने उसे बधाई दी है।