फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   govind nagar sadak ka nirmaan adhar mein, blaikalist hogee pharm

Mathura News: गोविंद नगर सड़क का निर्माण अधर में, ब्लैकलिस्ट होगी फर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
govind nagar sadak ka nirmaan adhar mein, blaikalist hogee pharm
मथुरा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते नगर आयुक्त। - फोटो : mathura
मथुरा। सीएम ग्रिड योजना के तहत प्रस्तावित गोविंद नगर सड़क का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य एक माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। निर्धारित समय से कार्य शुरू नहीं कराने पर नगर आयुक्त ने 21 दिसंबर को कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर 10 दिन के अंदर जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने मौके का निरीक्षण कर अंतिम चेतावनी नोटिस जारी कर सोमवार से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर संस्था को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, नवंबर 2024 में सीएम ग्रिड योजना के तहत गोविंद नगर में 1.7 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य कराने के लिए मैसर्स नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन फर्म को टेंडर दिया गया था। इसके निर्माण कार्य के लिए शासन से 16 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने कार्य शुरू कराने के निर्देश थे। इस बीच उन्होंने 21 दिसंबर को मौके का निरीक्षण किया तो अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी नगर आयुक्त ने ऐसा ही हाल पाया। मौके पर न अभियंता मिले न ही कर्मचारी। इसके बाद नगर आयुक्त ने फर्म के ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सोमवार से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अगर सोमवार से कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो फर्म से धरोहर राशि जब्त कर ब्लैकलिस्ट की जाएगी। क्षेत्रीय पार्षद नीरज वशिष्ठ, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, महाप्रबंधक जलकल विभाग मोहम्मद अनवर ख्वाजा, अभियंता अमरेंद्र गौतम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed