फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Governor will present medals to the meritorious in the convocation ceremony today

Mathura News: राज्यपाल आज दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पहनाएंगी मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Governor will present medals to the meritorious in the convocation ceremony today
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (वेटरनेरी विवि) मथुरा का 13वां दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित होगा। इसमें प्रदेश की राज्यपाल मेधावियों को पदक व उपाधि देकर सम्मानित करेंगी। विवि में इस आयोजन की तैयारियां रविवार को भी होती रहीं।
विज्ञापन



वेटरनेरी विवि के 13वें दीक्षांत समारोह में उप्र की राज्यपाल एवं विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल अध्यक्षता करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह मौजूद रहेंगे। विवि के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। विवि के कुल सचिव प्रो. अरुण कुमार मदान ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 79 पशु चिकित्सा विज्ञान स्नातक, 27 जैव प्रौद्योगिकी स्नातक, 32 परास्नातक तथा चार पीएचडी सहित कुल 142 उपाधियां दी जाएंगी।
विज्ञापन



समारोह में मेधावियों को सम्मानित करने के लिए कुल 14 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक तथा 2 कांस्य पदक कुलाधिपति द्वारा वितरित किए जाएंगे। कुल 14 स्वर्ण पदक विजेताओं में नौ छात्राएं तथा पांच छात्र शामिल हैं। समारोह में विवि का सर्वश्रेष्ठ विभाग, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार तथा दो परास्नातक एवं दो पीएचडी सर्वश्रेष्ठ थीसिस सम्मान भी दिया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा विवि की प्रगति आख्या प्रस्तुत की जाएगी। समारोह की तैयारियां रविवार को भी विवि में होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रावि के बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी सामग्री

प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को कहानी की किताबें, ड्राइंग बुक, पेंसिल, रबर तथा शार्पनर के साथ पेंसिल बॉक्स, क्रेयॉन कलर का पैकेट, सेब, नारंगी, छाछ, बिस्कुट, चॉकलेट, केक आदि वितरित किया जाएगा। वहीं 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्राई साइकिल, अल्फाबेट, फल, ब्लॉक, गेंद, क्ले, रिंग्स, किताबें, शैक्षणिक मानचित्र, मार्कर और डस्टर के साथ सफेद बोर्ड, मेज व कुर्सियां आदि भी दी जाएंगी।



एसपी सिटी ने परखीं व्यवस्थाएं, अधीनस्थों को किया ब्रीफ

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने रविवार को वेटरनेरी विश्वविद्यालय में व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रीफ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed