फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Governor of West Bengal visited Banke Bihari Ji in Vrindavan with his family

Mathura: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने परिवार के साथ बांके बिहारी जी के किए दर्शन, बोले- मन प्रसन्न हो गया

Thu, 23 May 2024 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 05:15 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने परिवार के साथ वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मन प्रसन्न हो गया। ईश्वर देश पर कृपा बनाए रखें। 

विज्ञापन
Governor of West Bengal visited Banke Bihari Ji in Vrindavan with his family
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने परिवार के साथ बांके बिहारी जी के किए दर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस परिवार के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने सपरिवार ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर में पूजा आराधना की। इसके बाद श्रीराधारमण मंदिर में दर्शन किया। 

विज्ञापन


राज्यपाल परिवारजनों के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच पहले ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना करके दीप प्रज्ज्वलित किया। सेवायत बालकिशन गोस्वामी ने राज्यपाल को ठाकुरजी की प्रसादी अंग वस्त्र और छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने श्री राधारमण मंदिर में दर्शन किए। धार्मिक यात्रा पर तीर्थनगरी पहुंचे राज्यपाल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां आना और भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन करना बड़ा अच्छा अनुभव रहा। भगवान देश पर कृपा बनाए रखें। यहां आकर अलग ही अनुभूति हो रही है, मन प्रसन्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed