{"_id":"61619b768ebc3e05c721d7e3","slug":"government-should-set-up-farmers-commission-mathura-news-mtr5066526193","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आयोग का गठन करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आयोग का गठन करे सरकार
विज्ञापन
बलदेव। भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानू प्रताप सिंह बलदेव के गांव सैदपुर में पहुंचे। वे यहां एनसीआर अध्यक्ष रामेश्वर सिकरवार की ताई के ब्रह्म भोज में शामिल होने आए थे।
भानु प्रताप सिंह ने कहा आज किसानों की हालत बहुत खराब है। इसको सुधारने के लिए सरकार को विशेष कदम उठाने होंगे। किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। सरकार किसान का कर्ज शून्य कर उसे कर्जा मुक्त करे। किसान आयोग का गठन कर अपना वादा पूरा करे। किसान को डीएपी की जरूरत है, जो उपलब्ध नहीं हो रहा है। तत्काल डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसान मजदूर की लड़ाई लड़ने के लिए युवाओं को आगे आना होगा, युवा संघर्ष करें हम उनके साथ हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने कहा आजादी के बाद भी किसान आजाद नहीं हुआ। उसकी फसल के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। लागत बढ़ती जा रही है। फसल के दाम वाजिब नहीं मिलेंगे तो किसान की आय दोगुनी कैसे हो पाएगी? किसानों को बिजली और डीजल सस्ते में उपलब्ध कराया जाय, लागत कम हो सके। जिलाध्यक्ष मथुरा देवेंद्र पहलवाल, अशोक सिकरवार, जगदीश रावत, तरुण शर्मा, रीत राम, विक्रम सिंह, कुशलपाल सिंह, बृजमोहन सिसौदिया, राकेश चौधरी, छत्रपाल सिंह, वेदप्रकाश गोपाल सिकरवार, विपिन सिकरवार, कृष्ण वीर सिंह थे।