फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Government bus service started from Govardhan to village Janu

Mathura News: गोवर्धन से गांव जानू तक सरकारी बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Government bus service started from Govardhan to village Janu
मथुरा। गोवर्धन में बस काे हरी झंडी दिखाते विधायक मेघश्याम सिंह। - फोटो : mathura
गोवर्धन (मथुरा)। विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के प्रयास से गोवर्धन से गांव जानू तक सरकारी बस सेवा शुरू हो गई है। विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने शनिवार को मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस गोवर्धन से गांव नीमगांव, भागोसा, पल्सों, महरौली होती हुई विधायक के पैतृक गांव जानू तक जाएगी। अब तक यातायात का साधन उपलब्ध न होने से ग्रामीण निजी संसाधनों पर आश्रित थे।
विज्ञापन

सुबह सकरवा रोड स्थित पथवारी मंदिर पर विधायक ने बस का पूजन किया। विधायक ग्रामीणों के साथ बस में सवार होकर पैतृक गांव पहुंचे। रास्ते में गांव सकरवा, मलसराय, देवसेरस, महरौली व जानू में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। एआरएम मदन मोहन शर्मा, केंद्र प्रभारी जय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि बस सुबह 6 बजे गोवर्धन से रवाना होगी व शाम 6 बजे जानू से गोवर्धन आएगी। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, महादेव पांडे, ठाकुर रमन सिंह, मदन चौधरी, रामकिशन शर्मा, दिलीप सिंह, ठाकुर परशुराम सिंह, राजेश उपाध्याय, पंकज ठाकुर, सियाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed