फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Govardhan Nagar Panchayat first in the state in cleanliness

Mathura News: स्वच्छता में गोवर्धन नगर पंचायत प्रदेश में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Nagar Panchayat first in the state in cleanliness
गोवर्धन (मथुरा)। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग-2 के तहत गोवर्धन नगर पंचायत को नागरिक सहभागिता में प्रथम स्थान मिला है। प्रदेश के नगर विकास विभाग की ओर से यह पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर सिधौली व तीसरे स्थान पर मेरठ जनपद की हर्रा नगर पंचायत रही है।
विज्ञापन


मथुरा जनपद की गोवर्धन नगर पंचायत धार्मिक स्थली के रूप में अपनी अलग पहचान है। यहां साल भर में करोड़ो श्रद्धालु गिरिराज प्रभु के दर्शन के लिए आते हैं। गिरिराजजी की सात कोसीय परिक्रमा का अधिकांश हिस्सा और आबादी भी इसी नगर पंचायत में है। लोगों का ज्यादा संख्या में आवागमन और क्षेत्रफल ज्यादा होने से यहां की इस नगर पंचायत की जवाबदेही ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन

इंडियन स्वच्छता लीग की शुरुआत 15 सितंबर से शुरू की गई थी, जिसमें स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए युवाओं को जोड़ते हुए स्कूल व कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न सोसायटी व समाजसेवी संस्थाओं को जोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन प्रभा लंबरदार ने बताया कि कस्बे को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है। लोग स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझें। नगर पंचायत की सफाई टीम का सहयोग करें। हमेशा कूड़ेदान का प्रयोग करें। हम सभी जागरूक होकर सफाई के प्रति सचेत रहेंगे तो हमेशा हमारा कस्बा नंबर-1 बना रहेगा।

अधिशासी अधिकारी कंचन गुप्ता ने बताया कि गिरिराज महाराज की तलहटी को हरी भरी व साफ सुथरी रखने का संकल्प लिया गया है। नगर विकास विभाग की ओर से इंडियन स्वच्छता लीग 2023 में सिटीजन इंगेजमेंट (नागरिकता सहभागिता) में नगर पंचायत गोवर्धन को प्रथम स्थान मिला है। यह नगर पंचायत के कर्मचारियों व नागरिकों के सहयोग से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed