फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gorai police bust buffalo-stealing gang; two arrested

Mathura News: गोरई पुलिस ने भैंस चोर गिरोह का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorai police bust buffalo-stealing gang; two arrested
अलीगढ़। थाना गोरई पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन भैंस और वारदात में प्रयुक्त एक लोडर वाहन बरामद किया है।
विज्ञापन

मामले की शुरुआत 22-23 जुलाई की रात गोरई थाना क्षेत्र से भैंस चोरी की घटना के बाद हुई। शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने जांच और चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात से पहले वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे और घटना के बाद उसे बदल देते थे, ताकि पहचान न हो सके।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियान निवासी राजेश और मुकेश हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की भैंसों को एक फैक्टरी कर्मी के माध्यम से कटवाने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed