फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Goods stolen from Ayushman Arogya Kendra in Akbarpur

Mathura News: अकबरपुर के आयुष्मान आरोग्य केंद्र से सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen from Ayushman Arogya Kendra in Akbarpur
उपकेंद्र पर चोरी के बाद निरीक्षण करते सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संदीप चौधरी।
चौमुहां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुहां के उपकेंद्र ब्लॉक के गांव अकबरपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। जांच में सामने आया है कि केंद्र का बिना ताला तोड़े पूरी कुंदी के पैच खोलकर चोर अंदर घुसे। इसके बाद फ्रिज, आरओ मशीन और इंवर्टर समेत अन्य कीमती ले गए। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब केंद्र के सीएचओ ड्यूटी पर पहुंचे।
विज्ञापन

केंद्र पर तैनात सीएचओ रजनीश कपूरिया 9 जनवरी से अवकाश पर थे। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह केंद्र पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का पूरा कुंदा खुला हुआ था। अंदर गए तो देखा पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब थे। सूचना पर सीएचसी चौमुहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संदीप चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। सीएचओ की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि केंद्र से एक फ्रिज, एक आरओ मशीन, एक प्रिंटर, एक इंवर्टर, एक बैटरी, एक व्हीलचेयर और आठ प्लास्टिक की कुर्सियां और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए हैं। उधर, तहरीर मिलने के बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed