{"_id":"699d47d33bde4b8ea406ac61","slug":"golden-and-silver-pichkaris-drench-devotees-as-dwarkadhish-maharaj-celebrates-holi-in-mathura-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura Holi 2026: सोने-चांदी की पिचकारी और टेसू के रंग, द्वारिकाधीश ने भक्तों संग खेली होली; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Holi 2026: सोने-चांदी की पिचकारी और टेसू के रंग, द्वारिकाधीश ने भक्तों संग खेली होली; देखें वीडियो
Tue, 24 Feb 2026 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:10 PM IST
सार
होलिका अष्टक की शुरुआत पर राजाधिराज श्री द्वारिकाधीश महाराज ने मंदिर परिसर के यमुना घाट पर विराजमान होकर स्वर्ण व रजत पिचकारियों से भक्तों संग होली खेली।
विज्ञापन
द्वारिकाधीश महाराज मंदिर में होली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में होलिका अष्टक प्रारंभ होते ही मंगलवार को राजाधिराज श्री द्वारिकाधीश महाराज ने स्वर्ण और रजत पिचकारियों से भक्तों के साथ होली खेली। मंदिर परिसर में बने यमुना घाट पर विराजमान होकर ठाकुरजी ने शुद्ध टेसू के फूलों के साथ रजत और स्वर्ण पिचकारी से भक्तों को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
दूर दराज से पहुंचे भक्त द्वारिकाधीश की एक झलक पाने के साथ होली खेलने को ललायित दिखाई दिए। सुबह की आरती के बाद जब मंदिर की चौखट से सेवायतों ने स्वर्ण पिचकारी से रंगों की बौछार करनी शुरू की तो भक्त ठाकुरजी के रंगों से खुद को सराबोर होने से रोक ना सके। हर कोई चाहता था की ठाकुर जी की स्वर्ण रजत पिचकारी से उनके ऊपर रंग डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेसू के फूलों के बाद जब ठाकुरजी का गुलाल उड़ना शुरू हुआ तो पूरा मंदिर परिसर ठाकुरजी की भक्ति में रंगमय हो गया। श्रीराधे, जय गोपाल के उद्घघोषों के साथ महिलाएं नृत्य करती हुई नजर आई। मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागिश महाराज ने बताया कि आगामी त्रियोदशी को भी ठाकुरजी बगीचा में विराजमान होकर भक्तों के साथ होली खेलेंगे।