फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gold biscuits and jewelery stolen from Jalkal's junior engineer's residence

Mathura News: जलकल के अवर अभियंता के आवास से सोने का बिस्कुट और जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:02 PM IST
विज्ञापन
Gold biscuits and jewelery stolen from Jalkal's junior engineer's residence
मथुरा। नगर निगम के जलकल विभाग में तैनात अवर अभियंता के आवास से सोने का बिस्कुट और चांदी के जेवरात चोरी हो गए। घर में दरवाजे का ताला भी टूटा नहीं मिला। जयपुर से परिवार के संग लौटकर आए अवर अभियंता ने देखा तो दंग रह गए। नौकर से पूछा तो वह इंकार करता रहा। अवर अभियंता ने चौकी कृष्णानगर में तहरीर दी है। हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। नौकर को पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के जलकल कंपाउंड में अधिकारियों के आवास बने हुए हैं। यहां अवर अभियंता छत्रपाल परिवार के संग रहते हैं। २७ नवंबर को जेई परिवार के साथ जयपुर किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरानआवास की चाबी नौकर को सौंप गए थे। २९ नवंबर को लौटकर आए तो आवास में रखा सोने का बिस्कुट और चांदी के जेवरात गायब मिले। नौकर से काफी पूछा पर वह इंकार करता रहा।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने बृहस्पतिवार को चौकी कृष्णानगर में नौकर के खिलाफ तहरीर दी है। कृष्णानगर पुलिस ने जानकारी जुटाकर नौकर को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस नौकर से पूछताछ कर रही है। जेई ने बताया कि चाबी जब नौकर को देकर गया हूं तो जिम्मेदारी उसकी बनती है। शहर कोतवाल प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि नौकर से पूछताछ के साथ ही पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed