फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goat sacrificed in Surir's Chamad temple

UP: मथुरा के चामड़ मंदिर में पिता-पुत्र ने दी बकरे की बलि, दिल्ली से आया था परिवार...स्थानीय लोगों में आक्रोश

Tue, 09 Jul 2024 01:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2024 01:40 PM IST
सार

सुरीर कस्बे के चामड़ माता मंदिर पर दिल्ली से आए पिता-पुत्र ने बकरे की बलि दी। यहां पर जब खून बिखरा देखा तो लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Goat sacrificed in Surir's Chamad temple
चामड़ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सुरीर कस्बे के चामड़ माता मंदिर पर बकरे की बली चढ़ाने और परिसर में खून फैला देख पूजा-अर्चना करने आने वाले भक्तों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। मंदिर पर एकत्रित होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सुरीर निवासी लक्ष्मीदत्त शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वे गांव में स्थित चांमड़ माता पूठ वाली के मंदिर पर काफी समय से पूजा करते चले आ रहे हैं। सोमवार सुबह करीब सात बजे जब पूजा करने के लिए मंदिर आए तो यहां जगदीश व अनुज निवासी सुरीर कलां, हाल निवासी निहाल विहार दिल्ली बकरे की बली दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें देखकर दोनों लोग गाड़ी में बैठकर भाग गए। मंदिर परिसर में बकरे की बली चढ़ाने की खबर गांवों में फ़ैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर एकत्रित हो गए। सूचना पर कस्बा इंचार्ज अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed