{"_id":"642b1c00ee0d209b0105a027","slug":"go-to-jail-agitate-or-join-bjp-tikait-mathura-news-c-29-1-mtr1007-53707-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल जाओ, आंदोलन करो या भाजपा में भर्ती हो जाओ: टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल जाओ, आंदोलन करो या भाजपा में भर्ती हो जाओ: टिकैत
Tue, 04 Apr 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होेंने कहा कि केवल राहुल गांधी की ही नहीं अन्य की भी संसद सदस्यता जाएगी। इससे बचने के केवल तीन ही रास्ते हैं। या तो जेल जाओ या आंदोलन करो या फिर भाजपा में भर्ती हो जाओ। भाजपा ने भर्ती अभियान चला रखा है।टिकैत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि डिग्री सार्वजनिक करने पर जुर्माना लगाया जाने पर कहा कि वे कहां पढ़े, किसने पढ़ाया है उनका कौन गुरु है, यह सार्वजनिक होना चाहिए। आगामी नगर निगम चुनावों पर कहा कि चुनाव में भाजपा बेईमानी करती है, इस बार भी करेगी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के फसली नुकसान पर मुआवजे के आश्वासन को निराधार बताते हुए कहा कि सर्वे के लिए दस दिन तक कोई जाएगा नहीं और इसके बाद फसल कट के किसानों के घर चली जाएगी। फिर कहेंगे खेत में कुछ है ही नहीं सर्वे किस का करें। इसके बाद उन्होंने छाता,वृंदावन तथा जनपद के अन्य क्षेत्रों में पहुंंचकर किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन