फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GLA University takes charge of cleaning Kusum Sarovar.

Mathura News: जीएलए यूनिवर्सिटी ने संभाली कुसुम सरोवर की सफाई की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
GLA University takes charge of cleaning Kusum Sarovar.
राधाकुंड। ऐतिहासिक कुसुम सरोवर में दूषित पानी के चलते हजारों मछलियां मरने के बाद आखिरकार सरोवर को गोद लेने वाला जीएलए विश्वविद्यालय एवं नगर पंचायत प्रशासन मंगलवार से सक्रिय हो गया। विवि व नगर पंचायत टीमों ने न केवल सरोवर की सफाई की, बल्कि चूने का छिड़काव कराकर पानी को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया। परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य व्यापक स्तर पर कराया गया। इस कदम से मछलियों की मौत पर रोक लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक कुसुम सरोवर की सफाई न होने के कारण पानी के विषैला होने से हजारों मछलियां मर गई थी। अमर उजाला ने इस समस्या को 29 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर के प्रकाशित होने के बाद इस सरोवर को गोद लेने वाला जीएलए विश्वविद्यालय प्रशासन व नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया। उन्होंने मंगलवार को कर्मचारियों की टीम भेज कर न केवल सरोवर में चूने का छिड़काव कराया, बल्कि सफाई भी कराई। स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों का ध्यान रखते हुए मरी हुई मछलियों को तुरंत गड्ढा खुदवाकर भू-समाधि दी, ताकि क्षेत्र में दुर्गंध या बीमारी न फैले। यही नहीं, सरोवर और पार्कों की सुरक्षा व रखरखाव को पुख्ता करने के लिए विवि की ओर से चार प्रांतीय रक्षक दल के जवान तैनात किए गए है। इसके अलावा, पार्कों की देखरेख और नियमित सफाई के लिए तीन सफाई कर्मचारी और तीन माली स्थायी रूप से कार्य पर लगाए गए है।
विज्ञापन

---------
पानी में चूना डालने से कुछ कम हुई मृत्यु दर
जीएलए यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा कुसुम सरोवर के पानी में चूना डलवाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कदम से पानी का शोधन हुआ है और मछलियों की मौत के मामलों में पिछले दिनों की तुलना में कुछ कमी आई है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाए जाने के लिए नियमित देखरेख आवश्यक है। तभी इस पवित्र कुंड के साथ न्याय हो सकेगा और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सफाई कर्मचारी भेज कर कुसुम सरोवर के पानी में मरी मछलियों को कुसुम सरोवर पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के सहयोग से पानी से बाहर निकलवाया जा रहा है। पूरे सरोवर की सफाई कराकर यहां सौंदर्यीकरण के काम कराए जाएंगे।
रामफल मुंशी, अध्यक्ष, नगर पंचायत राधाकुंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed