फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Give blankets to Baba and send him to Gorakhpur Math: Jayant Chaudhary

बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का काम करें : जयंत चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Give blankets to Baba and send him to Gorakhpur Math: Jayant Chaudhary
बलदेव। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आरएसएस कॉलेज बलदेव में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा में उपस्थित लोगों से हाथ उठा कर वोट मांगे। कहा कि किसान, युवा, मजदूर व व्यापार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। सभी किसान, व्यापारी, मजदूर, गरीब व युवा एकजुट होकर आने वाली 10 तारीख को योगी बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आपके शान, मान, सम्मान और स्वाभिमान की है। यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने का चुनाव है। आप सभी को एकजुट होकर राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाना है।
विज्ञापन

आज सरकार में किसान बुरी तरह परेशान हैं। व्यापारी व युवा वर्ग परेशान और आक्रोशित है। युवा वर्ग इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। युवाओं को नौकरी मांगने के नाम पर लाठियां मिल रही हैं। युवा वर्ग सरकार से बुरी तरह खफा है। कार्यक्रम में पार्टी के प्रवक्ता योगेश द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed