{"_id":"6855b9f6a71ca7f39d04a1e8","slug":"girls-from-34-secondary-schools-will-learn-self-defense-techniques-mathura-news-c-369-1-mt11008-131381-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 34 माध्यमिक स्कूलों की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 34 माध्यमिक स्कूलों की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
मथुरा। अब राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सीखेंगी। उन्हें रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए स्कूल में प्रशिक्षक रखे जाएंगे, ताकि वह खुद की सुरक्षा के लिए तैयार हो सकें।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 34 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। एक जुलाई से स्कूल खुल जाएंगे। छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ ही मार्शल आर्ट के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जुलाई महीने में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत होगी।
प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही न हो इसके लिए जिला स्तर पर समिति गठित की जाएगी। समिति में अध्यक्ष डीएम और सचिव डीआईओएस होंगे। प्रशिक्षण जुलाई से शुरू होकर 3 महीने तक निरंतर चलेगा। उन्होंने बताया कि छात्राओं को जूडो कराटे आदि की ट्रेनिंग देकर पास में मौजूद संसाधन, जैसे पेन, पेंसिल, हेयर पिन, क्लचर, कंघा, नेल कटर, कड़ा, अंगूठी, बेल्ट, दुपट्टा, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, ब्लेड, पेपर कटर, चाकू स्प्रे आदि का बेहतर उपयोग कर आत्मरक्षा के गुरु बताए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि जुलाई से प्रशिक्षण शुरू किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 34 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।
प्रशिक्षण में छात्राएं ये सीखेंगी
- पंच और मुक्का मारने को तरीका, किक और पैर से प्रहार करना, थ्रो फेंकने के प्रकार और तरीके, लुढ़कने का व्यायाम करना व पछाड़ और गिराने का तरीका सिखाया जाएगा।